बलिया । में आयोजित प्रेस वार्ता में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भाजपा और निषाद पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य जनता की भलाई नहीं बल्कि केवल सत्ता हासिल करना है। सहनी ने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों से वे निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसी वजह से भाजपा ने बिहार में उनके विधायकों को तोड़ा।
उन्होंने कहा कि कोई भी नेता अपने दम पर नहीं बल्कि समाज के समर्थन से आगे बढ़ता है। संजय निषाद को बड़ा भाई बताते हुए उन्होंने चुनौती दी कि छह महीने के भीतर भाजपा से निषाद समाज को आरक्षण दिलाएं, अन्यथा भाजपा छोड़कर इंडिया गठबंधन में शामिल हों। सहनी ने आरोप लगाया कि भाजपा संजय निषाद की “राजनीतिक हत्या” की तैयारी कर रही है और 2027 के चुनाव में उन्हें किनारे कर दिया जाएगा।
मुकेश सहनी ने घोषणा की कि वीआईपी पार्टी 25 जुलाई से 101 दिनों की जागरूकता यात्रा शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और पार्टी को मिलने वाली सीटों में 90 प्रतिशत टिकट निषाद समाज के लोगों को दिए जाएंगे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







