Search
Close this search box.

गाजीपुर सीडीओ संतोष वैश्य का तबादला, आलोक प्रसाद बने नए मुख्य विकास अधिकारी

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य का तबादला कर उन्हें आगरा नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर बहराइच के संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद को गाजीपुर का नया सीडीओ बनाया गया है।

यह कार्रवाई आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में विवाद सामने आने के बाद हुई। भर्ती में अनियमितताओं और कर्मचारियों के परिजनों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे। जांच के बाद कई लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए। लगभग तीन साल तक पद संभालने वाले वैश्य का कार्यकाल योजनाओं और विवादों दोनों के कारण चर्चा में रहा।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर

Leave a Comment

और पढ़ें