Search
Close this search box.

घाघरा किनारे अवैध शराब कारोबार पर मनियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5000 लीटर लहन व भट्टियां नष्ट

बलिया । जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मनियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश चन्द्र शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना मनियर पुलिस ने घाघरा नदी के किनारे बार्डर क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 5000 लीटर अवैध लहन तथा शराब बनाने में प्रयुक्त अवैध भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। छापेमारी के दौरान शराब बनाने वाले लोग पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गए, जिससे मौके पर कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल श्यामदुलार यादव, कमला यादव, कांस्टेबल जगदीश पटेल, आरक्षी विवेक तथा अतुलेश ओझा सहित थाना मनियर की पूरी टीम शामिल रही।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें