Search
Close this search box.

पूर्व मध्य रेलवे की समीक्षा बैठक में गया जंक्शन पुनर्विकास और तृतीय लाइन परियोजना को गति देने पर जोर

चन्दौली। /पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण-दक्षिण) राजीव गुप्ता एवं मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में रेलवे की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यालय एवं मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विशेष रूप से गया जंक्शन पुनर्विकास परियोजना की वर्तमान स्थिति, यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था, प्लेटफॉर्म अधोसंरचना, फुट ओवर ब्रिज, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, पार्किंग, साइनेज, दिव्यांगजन सुविधाओं तथा स्टेशन परिसंचरण क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यात्रियों को आधुनिक एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन–जिवनाथपुर तृतीय लाइन परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, गुणवत्ता मानकों के पालन और नियमित मॉनिटरिंग को विकास कार्यों की सफलता के लिए आवश्यक बताया गया।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें