चन्दौली। /डीडीयू नगर। शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहे द गुरुकुलम स्कूल वाराणसी ने अपने दूसरे ही शैक्षणिक सत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। घोषित सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। शानदार परिणाम के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मानविकी वर्ग की छात्रा सृष्टि सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग के छात्र अंशु ने 91.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया, जबकि वाणिज्य वर्ग की छात्रा दर्शिका गुप्ता ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। वहीं डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने कहा कि दूसरे ही वर्ष में शत-प्रतिशत परिणाम विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं नैतिक विकास के लिए भी निरंतर कार्य करता रहेगा।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।









