Search
Close this search box.

पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी को दिल का दौरा, सिविल अस्पताल में भर्ती; अखिलेश यादव ने लिया स्वास्थ्य का जायजा

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और राजेंद्र चौधरी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। राजेंद्र चौधरी समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं।

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में भी वे महत्वपूर्ण राजनीतिक सहयोगी रहे। अस्पताल से मिली ताजा जानकारी के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में लगातार उपचार जारी है।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें