Search
Close this search box.

सावन महोत्सव में छात्राओं ने दिखाई हुनर की मिसाल, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

वाराणसी । सेवापुरी स्थानीय विकासखंड सेवापुरी के भीषमपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में सावन महोत्सव एवं मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविप्रकाश गुप्ता, मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. सुधा पांडेय एवं गीता रानी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर किया।

प्राचार्य प्रो. रविप्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह मेला छात्राओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छात्राओं को अल्प पूंजी निवेश के माध्यम से स्वरोजगार और स्वर्णिम भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

मेले में छात्राओं ने मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थ, कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, क्रोशिया, सुजनी, पेपर आर्ट, एम्ब्राइडरी, पेंटिंग, राखी, पौधों एवं वाल हैंगिंग सहित विभिन्न वस्तुओं के स्टाल लगाए। खान-पान के स्टालों पर खाजा, गुलाब जामुन, फ्रूट चाट, भेलपुरी, इडली, मोमोज और पानी पूरी विशेष आकर्षण रहे।

डॉ. सुधा तिवारी के निर्देशन में आयोजित मेले को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में प्रो. कमलेश वर्मा, प्रो. रामकृष्ण गौतम, प्रो. सत्यनारायण, प्रो. अर्चना गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें