Search
Close this search box.

कस्तूरबा विद्यालयों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, छात्राओं के साथ भोजन कर परखी गुणवत्ता

गाजीपुर – जनपद में संचालित 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की शैक्षिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लेने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखंड स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पठन-पाठन, छात्राओं की उपस्थिति, आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के साथ बैठकर भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को प्रत्यक्ष रूप से परखा। अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया गया।अधिकारियों ने वार्डेन एवं कर्मचारियों को छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमित निगरानी कर सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने को कहा।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें