Search
Close this search box.

सोहिलापुर अंडरपास के पास तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर – कोतवाली पुलिस ने 19 अगस्त को सोहिलापुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान मुकदमा अपराध संख्या 564/2026 से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपुल यादव, रिशू बिन्द और सिकन्दर बिन्द उर्फ कल्लू के रूप में हुई।

पुलिस ने उनके कब्जे से एसबीआई की एक बैंक पासबुक, दो आधार कार्ड, एलआईसी किस्त अदायगी रसीद से संबंधित एक बैग तथा एक सीज मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) और 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक युगल किशोर राय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें