Search
Close this search box.

JSK के पंचामृत उत्सव 2026 का शुभारंभ, सेवा और संस्कार के संग मनाया 16वां स्थापना दिवस

वाराणसी। 3 जुलाई जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) एवं इंटरनेशनल बिजनेस फोरम (IBF) के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय ,, पंचामृत उत्सव 2026,, का शुभारंभ सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार के साथ हुआ। पहले दिन ‘सेवा से सिद्धि’ थीम के तहत बांसफाटक स्थित हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल में मरीजों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने JSK परिवार का सम्मान किया।

इसके बाद नाटी इमली स्थित SDV इंग्लिश स्कूल में ,, रिश्ते ही पुंजी है,, विषय पर ‘यंग इंडिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को खेल-खेल में नैतिक मूल्य, संस्कार और जीवन कौशल की शिक्षा दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को उपहार वितरित किए गए।

उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार रात्रि दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में दिव्य माँ लक्ष्मी पूजन का आयोजन होना है, जिसमें JSK की महिला सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में धार्मिक अनुष्ठान करेंगी।

संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पंचामृत उत्सव समाज, धर्म, व्यवसाय, व्यक्तित्व और परमात्मा के समन्वय का प्रतीक है तथा इसका उद्देश्य सेवा और संस्कार का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें