सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट, करारी के तत्वावधान में करारी शहीद स्थल पर रविवार, 5 जुलाई की शाम राष्ट्र वंदन काव्य संध्या एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभक्ति, साहित्य और शहीदों के सम्मान को समर्पित विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
समारोह के दौरान वाराणसी के वरिष्ठ साहित्यकार सीताराम राय और विक्रांत बनारसी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए ‘साहित्य शिरोमणि अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेन्द्र करेंगे।
इस अवसर पर कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान सहित धर्मेश चौहान, प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, अशोक तिवारी, दिलीप सिंह दीपक, सुधाकर पांडेय ‘स्वदेशप्रेम’ और दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’ अपनी देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत रचनाओं का काव्य पाठ करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी।संस्था प्रमुख एवं कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी।





