Search
Close this search box.

औरैया में एसपी की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर बहू ने मांगी माफी

उत्तर प्रदेश के औरैया में सेवानिवृत्त हुए एक दरोगा की पुत्रवधू द्वारा पुलिस ऑडिटोरियम में आयोजित विदाई समारोह के दौरान एसपी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने का मामला चर्चा का विषय बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विवाद बढ़ने पर महिला ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उसका उद्देश्य किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं था। साथ ही उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें