लखनऊ । घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के अज्योरी गांव स्थित समाजवादी बगिया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा जिलाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के आह्वान पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत फलदार पौधे लगाए गए। 1 से 7 जुलाई तक संचालित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में प्रेम, दया और अपनापन का संदेश फैलाना है।
अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर से लेकर गांव-गांव और गली-गली तक पीडीए के माध्यम से पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पीड़ित, दुखी और उपेक्षित परिवारों से संपर्क कर उन्हें समाजवादी पार्टी से जोड़ने का भी प्रयास किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता प्रवीण पंकज ने किया।
इस अवसर पर युवजन सभा अध्यक्ष रोहित कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक चौधरी शिवा, अंकित प्रजापति, मानवेंद्र सिंह, चौधरी रामवीर सिंह, मोईन खान, मनीष, अजीत सिंह, लवकुश यादव, पवन सिंह, कल्लू तिवारी, श्यामबाबू प्रजापति, आनंद कुशवाहा, आभाष निषाद, राजकुमार सचान, संतोष सविता, नारायण यादव, अर्जुन सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह





