Search
Close this search box.

“पूल्ड वाहन दिवस” का आयोजन, अधिकारियों ने दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

वाराणसी । स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शनिवार को “पूल्ड वाहन दिवस” का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री के मितव्ययता, ऊर्जा संरक्षण और जिम्मेदार कार्य संस्कृति के आह्वान को आत्मसात करते हुए आयोजित इस पहल का नेतृत्व महाप्रबंधक आशुतोष पंत के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ईंधन की बचत, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा संसाधनों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर बरेका के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों ने साझा वाहन व्यवस्था अपनाते हुए एक ही वाहन से कार्यालय पहुंचकर “साथ चलें, संसाधन बचाएं” का संदेश दिया। कई अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए साइकिल से कार्यालय पहुंचना पसंद किया, जबकि कुछ अधिकारी पैदल ही कार्यालय पहुंचे।

यह पहल केवल प्रशासनिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक सामाजिक संदेश भी बनी। कार्यक्रम ने सामूहिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बरेका प्रशासन भविष्य में भी ऐसी पर्यावरण हितैषी और जन-जागरूकता से जुड़ी पहलों को निरंतर प्रोत्साहित करता

Leave a Comment

और पढ़ें