Search
Close this search box.

काशी विश्वनाथ धाम में रुद्राभिषेक के साथ संपन्न हुआ JSK का पंचामृत उत्सव, आज शाम भाग्यश्री की मौजूदगी में होगा भव्य समापन

वाराणसी। 5 जुलाई 2026 जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय , पंचामृत उत्सव 2026,, के तीसरे दिन रविवार को सेवा, श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातः 7 बजे संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में लगभग 201 दंपत्तियों और JSK परिवार के सदस्यों ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत रुद्राभिषेक एवं बाबा का दर्शन-पूजन किया।

मंदिर परिसर में पांच ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। करीब दो घंटे चले इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर स्थित उडुप्पा रेस्टोरेंट में चाय एवं अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर अरविंद जैन, डॉ. वीरेंद्र केशरी, प्रदीप उपाध्याय, विकास शुक्ला, चंद्र प्रकाश सिंह, मुन्ना चौरसिया, हरे कृष्ण कक्कड़, रितेश अग्रवाल, ऋषि जायसवाल, शुभो घोष सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि “पंचामृत उत्सव समाज, धर्म, व्यवसाय, व्यक्तित्व और परमात्मा—इन पांच तत्वों के समन्वय का प्रतीक है। पिछले 16 वर्षों से JSK परिवार सेवा को ही पूजा मानकर कार्य कर रहा है। इस उत्सव के माध्यम से सेवा और संस्कार का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।”

उत्सव का भव्य समापन रविवार शाम 6 बजे बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगा, जहां फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री की विशेष उपस्थिति रहेगी। समापन समारोह में वाराणसी के लगभग एक हजार परिवारों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Comment

और पढ़ें