Search
Close this search box.

25 लाख के लोन के लिए युवक चढ़ा हाईटेंशन टावर, बांदा में घंटों चला ड्रामा

उत्तर प्रदेश। के बांदा में पशुपालन के लिए 25 लाख रुपये का लोन न मिलने से परेशान एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा कस्बा सन्न रह गया। युवक कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। नाराज युवक अचानक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया और वहीं से अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और बैंकिंग प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए

Leave a Comment

और पढ़ें