वाराणसी । जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार, 5 जुलाई 2026 को आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल (राजेश भाई) ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के लिए निरंतर सक्रिय रहें तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।






