Search
Close this search box.

विधायक ने राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का किया भव्य स्वागत

रोहनिया। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद उनके चितईपुर स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल तथा आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम एवं बाबा विश्वनाथ धाम का मोमेंटो भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही राज्य मंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के पिछड़े वर्गों के बीच एनडीए सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गठबंधन और अधिक सशक्त बनेगा।

इस अवसर पर युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष मानस सिंह, जिला महासचिव राजकुमार वर्मा, जिला सचिव विनोद पटेल, शुभम मौर्य, आदिल समेत कई लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर राज्य मंत्री का स्वागत किया।

Leave a Comment

और पढ़ें