Search
Close this search box.

WhatsApp पर ऑनलाइन सामान भेजने के नाम पर साइबर ठगी, अहरौरा पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाए ₹31,640

मीरजापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सामान भेजने का झांसा देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जंगल महाल बरही निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने 23 दिसंबर 2024 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन सामान भेजने का लालच देकर उनके खाते से 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस संबंध में शिकायत संख्या 33112240160600 के तहत थाना अहरौरा में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अहरौरा साइबर क्राइम टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि में से ₹31,640 पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

खाते में रकम वापस आने पर पीड़ित प्रमोद कुमार सिंह ने थाना पहुंचकर मीरजापुर पुलिस और साइबर क्राइम टीम का आभार जताया। साथ ही पुलिस टीम ने उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।

इस कार्रवाई में थाना अहरौरा के थानाध्यक्ष अजय मिश्र, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह और महिला आरक्षी महिमा उपाध्याय की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश