Search
Close this search box.

जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0, जल निगम नगरीय के कार्यो की समीक्षा, कर करेत्तर स्टाफ मीटिंग, सी0एम0 डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर की समीक्षा

बैठक में अनुपस्थित रहने पर 07 अधिकारियो का वेतन रोकने का निर्देश व अत्यधिक असंतुष्ट फीडबैक वाले 27 अधिकारियो को जिलाधिकारी ने चेतावनी जारी करने का दिया निर्देश
बैठक में अनुपस्थित रहने पर 07 अधिकारियो का वेतन रोकने का निर्देश व अत्यधिक असंतुष्ट फीडबैक वाले 27 अधिकारियो को जिलाधिकारी ने चेतावनी जारी करने का दिया निर्देश
सी0एम0 डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा में जनपद को 35 मदो/योजनाओ में ए श्रेणी प्राप्त

मीरजापुर 15 मई 2026 : जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0, जल निगम नगरीय के कार्यो की समीक्षा, कर करेत्तर स्टाफ मीटिंग, सी0एम0 डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर समीक्षा की गई।


आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता विद्युत, सहायक विकास अधिकारी पंचायत पटेहरा, खण्ड शिक्षा अधिकारी पटेहरा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को वेतन रोकन को निर्देश दिया तथा अत्यधिकारी असंतुष्ट फीडबैक होने पर 27 अधिकारियो यथा- एल डी एम बैंक मीरजापुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राज विभाग राजगढ, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीरजापुर, तहसीलदार सदर मीरजापुर, अधिसाशी अभियंता उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण) मीरजापुर, तहसीलदार चुनार मीरजापुर, जिला पूर्ति अधिकारी मीरजापुर, उप जिलाधिकारी मड़िहान मीरजापुर, उप जिलाधिकारी लालगंज मीरजापुर, अधिसाशी अभियंता विद्युत विभाग मीरजापुर, आई0जी0आर0एस0 प्रभारी पुलिस विभाग, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मीरजापुर, जिल प्रोबेशन अधिकारी मीरजापुर, जिला खाद्य एवं वितरण अधिकारी मीरजापुर, सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकरिता विभाग मीरजापुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राज विभाग राजगढ मीरजापुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राज विभाग हलिया मीरजापुर, जिला कृषि अधिकारी मीरजापुर, परियोजना अधिकारी डूडा मीरजापुर, परियोजना निदेशक डीआरडीए मीरजापुर, जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी मीरजापुर, जिला विद्यालय निरीक्षक मीरजापुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी छानबे मीरजापुर, उप खंड अधिकारी विद्युत सदर मीरजापुर, खंड शिक्षा अधिकारी पटेहरा मीरजापुर, खंड विकास अधिकारी पडरी मीरजापुर, खंड विकास अधिकारी हलिया मीरजापुर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतानवारी करने का निर्देश दिया।


जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी स्वंय प्रतिदिन अपना आइ0जी0आर0एस0 पोर्टल खोलकर देखे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत में मांगी जानकारी बिन्दुवार जानकारी शिकायकर्ता को दे ताकि असंतुष्ट फीडबैक न प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि अपने से सम्बन्धित शिकायत यदि नही ंतो उसे उसी दिन वापस कर दे। उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया प्रतिदिन इसकी मानिटरिंग भी करें।


मुख्य कार्यालय से सीधे शिकायतकर्ता के दूरभाष पर वार्ता कर फीडबैक लिया जाता है अतएव अधिकारी शिकायतो के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे। जल निगम की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि पाइप बिछाने हेतु सड़क खोदने के उपरान्त क्षतिग्रस्त हुई सड़को को गुणवत्तापूर्ण ढंग से मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यदि सम्बन्धित ठेकेदार कार्य में लापरवाही करता है तो उसके विस्द्ध के कार्यवाही करें। सीएम डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा 35 मदो/योजनाओ में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि बी0 व सी0 श्रेणी वाले अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अगले माह प्रगति में सुधार लाए अन्यथा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

जिन मदो/योजनाओ में ए श्रेणी प्राप्त है उनमें यथा- डीजि शक्ति, राइट ऑफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रो की स्वीकृति, शमन मानचित्र अनुमोदन, हाई रिस्क भवनों के मानचित्रो की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आय, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्यवाही औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई खाद्य, एनएफएसएईपीडीएस लाभार्थी, अमृत दो, संपत्ति नामांतरण, ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, एलओआई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ई खसरा खरीफ, ई खसरा रवि, एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, एंटी भू माफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भूलेख, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण, सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिकों हेतु परिचय हेतु ऑनलाइन सेवाएं, सरकारी कर राजस्व समेकित, सरकारी गैर कर राजस्व समेकित ए श्रेणी है।

कर करेत्तर स्टाफ मीटिंग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली करे। उन्होंने कहा कि एंटी भू माफिया की मासिक बैठक प्रत्येक दशा सभी उप जिलाधिकारी अपने तहसीलो करते हुए कार्यवाही करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, लालगंज अजीत कुमार, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश