Search
Close this search box.

36 घंटे से बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त

राजगढ़ विकासखंड के मड़ई मड़फा गांव में सड़क-पानी का भी संकट

मिर्जापुर के राजगढ़ विकासखंड अंतर्गत मड़ई मड़फा गांव में पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में बिजली के साथ-साथ सड़क और पेयजल की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है।

बिजली गुल रहने के कारण भीषण गर्मी में गांव अंधेरे में डूबा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दिया है।

बिजली न होने से पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।गांव में अंधेरा छाए रहने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। रात के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

इसके अलावा, खराब सड़क के कारण गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने, सड़क निर्माण कराने और पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले ग्रामीणों में गुड्डू यादव, बृजेश कुमार, गुड्डू टाइगर, धनेश्वर कुमार, धर्मेंद्र भारती और महेंद्र भारती शामिल हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें