Search
Close this search box.

प्रस्थानम्” में छलके जज़्बात, एपेक्स फिजियोथेरेपी कॉलेज के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

वाराणसी। Apex Hospital द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी कॉलेज में तीसरे एमपीटी, सातवें बीपीटी एवं 20वें डिप्लोमा बैच के वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रस्थानम्” नामक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भावनाओं, सम्मान और प्रेरणा से सराबोर रहा। समारोह का शुभारंभ एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह के संरक्षण में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय फिजियोलॉजिस्ट एवं स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन विशेषज्ञ Dr. Sankalp Jha सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखते रहने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, यादगार पलों की साझेदारी और सम्मान समारोह ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में एपेक्स संस्थान के निदेशक, चिकित्सकगण, फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश