Search
Close this search box.

:सम्पूर्ण समाधान दिवस: मीरजापुर में 435 शिकायतें प्राप्त, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मीरजापुर। 06 जुलाई 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जहां मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम तथा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तहसील लालगंज में 57 शिकायतों में से 6 तथा सदर तहसील में 200 शिकायतों में से 23 का मौके पर निस्तारण किया गया।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, चकरोड और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों का राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से समाधान करे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि पीड़ित को वास्तविक न्याय मिले।

उन्होंने लेखपाल और कानूनगो द्वारा गलत रिपोर्ट लगाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। साथ ही आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण से पहले शिकायतकर्ता से संवाद कर संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। चुनार तहसील में 103 में से 2 तथा मड़िहान में 75 में से 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

रिपोर्टिंग बसंत कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें