Search
Close this search box.

108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, 12 ज्योतिर्लिंगों का किया जलाभिषेक

सोनभद्र । रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर मंदिर परिसर में चल रहे सावन माह के धार्मिक आयोजन के तहत 108 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर 12 ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक किया। तियरा ब्रह्मबाबा मंदिर स्थित तालाब से कलश में जल भरकर कन्याएं शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के सदस्यों के साथ जयकारे लगाते हुए रामसरोवर मंदिर पहुंचीं। डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

आचार्य अमरेश मिश्र एवं दशरथ शुक्ला ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजन कराया। आरती के दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। यात्रा के दौरान छह महिलाओं ने तलवार लेकर प्रदर्शन भी किया। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक, पूजन एवं आरती कराई जा रही है। यह धार्मिक आयोजन 28 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रुद्राभिषेक में शामिल होने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें