Search
Close this search box.

कांशीराम आवास का औचक निरीक्षण, किरायेदारों में मचा हड़कंप

कछवा । नगर पंचायत कछवां स्थित कांशीराम आवास का बुधवार को एएसडीएम सदर ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने आवासों में रह रहे लाभार्थियों की सघन जांच-पड़ताल की और आवंटन से संबंधित जानकारी जुटाई। निरीक्षण की सूचना मिलते ही आवास परिसर में हड़कंप मच गया। बताया गया कि कुछ किरायेदार अपने-अपने दरवाजे बंद कर मौके से फरार हो गए।

जांच के दौरान आवासों में वास्तविक लाभार्थियों के रहने और अन्य लोगों के कब्जे की स्थिति की पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल सहित नगर पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों की जांच से अपात्रों और किरायेदारों में बेचैनी बढ़ गई।

Leave a Comment

और पढ़ें