Search
Close this search box.

चकेरी चौराहे पर मुठभेड़ में दो कथित गौ तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

गाजीपुर । रामपुर मांझा पुलिस ने मंगलवार को चकेरी चौराहे के पास मुठभेड़ के दौरान दो कथित गौ तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सहेड़ी निवासी कमलेश बिंद के बाएं पैर में गोली लगी। घायल कमलेश को उपचार के लिए सीएचसी देवकली भेजा गया। वहीं पचरासी निवासी सोनू यादव को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, सफेद रंग की बोलेरो और तीन गोवंश बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में रामपुर मांझा थाना पुलिस टीम शामिल रही।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें