Search
Close this search box.

आदिवासियों की जमीन के पट्टे पर उठे सवाल, डीएम ने गठित की संयुक्त जांच टीम

सोनभद्र । चोपन ब्लॉक के बड़का डाड़ स्थित घघवा कोठीपियार में गाटा संख्या 14132 की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि 18 आदिवासी परिवार 25-30 वर्षों से उक्त भूमि पर जोत-कोड़ करते आ रहे हैं, लेकिन पूर्व वनाधिकार समिति के सदस्य अमृतलाल बैग ने अधिकारियों को गुमराह कर जमीन का पट्टा अपने और परिवार के सदस्यों के नाम करा लिया। आरोप यह भी है कि पद का दुरुपयोग करते हुए ग्राम पंचायत में पांच स्थानों पर अपने व परिवार के नाम पट्टे कराए गए।

मामले की जांच की मांग को लेकर इंटक के जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मुलाकात कर पत्रक सौंपा। पत्रक में बताया गया कि पूर्व में डीएम के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी, डीएफओ ओबरा और एसडीएम ओबरा को जांच सौंपी गई थी, लेकिन ढाई महीने बाद भी जांच शुरू नहीं हुई।

आदिवासियों में विवाद और मारपीट की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पुनः संयुक्त टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान बृजेश तिवारी, कामरेड लालचंद, शमीम अख्तर खान, चन्दर समेत अन्य आदिवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें