बलिया । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बलिया के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले में बढ़ती समस्याओं और हाल ही में राम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कठोर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
साथ ही बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर भी जनता में व्याप्त असंतोष को उठाया गया। ज्ञापन में कुल 17 सूत्रीय मांगें शामिल थीं, जिनमें जनहित से जुड़े मुद्दों, बिजली बिलों में पारदर्शिता, ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति सुधार, और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात प्रमुख रही। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रहेगा और संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहेगा जब तक समाधान नहीं मिल जाता है। पूर्ण रूप से संघर्ष जारी रहेगा।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।







