अररौरा -चकिया मार्ग स्थित खाजगीपुर के समीप शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्कूटी और अपाचे बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सरनाम पुत्र कृपा मल्लाह (46 वर्ष) निवासी बीबीपोखर मदारपुर थाना अहरौरा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं स्कूटी पर सवार उमेश पुत्र लल्लन (28 वर्ष) और संजय पुत्र बाबू (25 वर्ष) निवासी मिश्रीपोखरी कस्बा अहरौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार चकिया से अहरौरा की ओर आ रहे थे, जबकि अपाचे बाइक अहरौरा से चकिया की तरफ जा रही
अनुप कुमार रिपोर्टिंग।









