Search
Close this search box.

लेखपाल परीक्षा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष परीक्षा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 05191/05192 आजमगढ़–वाराणसी सिटी–आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन 20 और 21 मई 2026 को किया जाएगा। इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

05191 आजमगढ़–वाराणसी सिटी परीक्षा विशेष ट्रेन 20 मई की रात 22:00 बजे आजमगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन मऊ से 23:30 बजे तथा औड़िहार से 00:30 बजे होकर अगले दिन 02:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। वहीं वापसी में 05192 वाराणसी सिटी–आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन 21 मई को दोपहर 14:35 बजे वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन औड़िहार से 15:12 बजे और मऊ से 16:45 बजे होते हुए 17:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने कहा कि परीक्षा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है ताकि अभ्यर्थियों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें