Search
Close this search box.

गाजीपुर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्या, यूनाइटेड मीडिया के पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर । जनपद के प्रमुख बाजारों में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण आम लोगों को रोजाना भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे अवैध कब्जों और बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

इस गंभीर समस्या को लेकर यूनाइटेड मीडिया एसोसिएशन के पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने और नियमित अभियान चलाने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि जाम के कारण व्यापार, शिक्षा और आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें