Search
Close this search box.

जमीन विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, पीड़ित ने रोहनिया थाने में दी तहरीर

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। साबुआ पोखरा, केराकतपुर निवासी काशिफ सलाम पुत्र अब्दुल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 22 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे मौजा मौढेला निवासी शेरू यादव और बाढु यादव अचानक भाजपा कार्यालय के सामने यादव चाय वाले के पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने जमीन विवाद को लेकर उन्हें मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

काशिफ सलाम के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद शेरू यादव और बाढु यादव वहां से भागने लगे। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा किया, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए।पीड़ित का आरोप है कि रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के बावजूद संबंधित भूमि को अन्य व्यक्ति को बेचवाकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।

मामले को लेकर उसने रोहनिया थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें