बलिया । जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चितबड़ागांव थाना पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अतुल कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक अपने हमराह कांस्टेबल अखिलेश कुमार कुशवाहा के साथ क्षेत्र में भ्रमण, प्रार्थना पत्रों की जांच और कारो मंदिर पर शांति व्यवस्था में लगे थे। इसी दौरान न्यायालय जनपद बलिया द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर मुकदमा संख्या 1114/20 में वांछित गोविन्द उपाध्याय पुत्र शुभनारायण उपाध्याय, निवासी बसुदेवा, थाना चितबड़ागांव को गांव बसुदेवा में घर के पास सड़क से गिरफ्तार किया गया।
मामला धारा 452, 323, 504 और 506 भादवि से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय जनपद बलिया के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक और कांस्टेबल अखिलेश कुमार कुशवाहा शामिल रहे।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








