Search
Close this search box.

बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त निर्देश

वाराणसी । यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन और पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के साथ सिगरा स्थित IRCTC बेस किचन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने, खाद्य सामग्री के भंडारण, पैकेजिंग, साफ-सफाई, स्वच्छता और पेयजल की गुणवत्ता की व्यवस्थाएं परखी।

निरीक्षण में PLM, डो नीडिंग और एग्जॉस्ट मशीन अकार्यशील मिलने पर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल खराबी दूर कर मशीनों को चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की नियमित जांच, टैंकों और पाइपलाइनों की सफाई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

इसके बाद बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-7 पर खड़ी बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण किया गया। पैंट्री मैनेजर को रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्लेटफॉर्म संख्या-8 स्थित भोजनालय की व्यवस्थाएं भी जांची गईं।

डीआरएम ने स्पष्ट कहा कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें