वाराणसी । जनपद के लोहता हरपालपुर निवासी समसुन पत्नी सलीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि वह स्थायी रूप से हरपालपुर की निवासी है और बेहद गरीबी में अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। परिवार की आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है।
समसुन के अनुसार, आवास के लिए ग्राम प्रधान के माध्यम से कई बार मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके अलावा 27 जुलाई 2025 को बीडीओ और सीडीओ कार्यालय में भी आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में परिवार खपरैल के मकान में रहने को मजबूर है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण घर में रहना मुश्किल हो जाता है। रात में बच्चों को लेकर पानी से बचने के लिए बैठकर रात गुजारनी पड़ती है।
पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।







