वाराणसी । पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेल संपत्ति की चोरी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर चोरी का माल बरामद कर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
20 अगस्त को सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के बीच गाड़ी संख्या 15003 के पिछले SLR से बुकशुदा पान मसाला चोरी होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में RPF पोस्ट भटनी में मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देशन में RPF पोस्ट भटनी और CIB टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर 23 अगस्त को चोरी किए गए पान मसाला के छह बंडल बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 10,002 रुपये बताई गई। माल ढोने में प्रयुक्त टाटा मैजिक लोडर भी जब्त किया गया।
पुलिस ने राजेश कुमार, कन्हैया, संतोष दुबे, भीमबाबू, मुन्ना प्रसाद और सरजू प्रजापति को गिरफ्तार किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।






