Search
Close this search box.

रसड़ा में रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की बैठक, समान वेतन व स्थायीकरण की मांग तेज

बलिया । रसड़ा रेलवे ठेका मजदूर यूनियन शाखा बलिया की बैठक शुक्रवार को रसड़ा रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुई। बैठक में समान काम के लिए समान वेतन, मजदूरी का भुगतान सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में, 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा की गई।

यूनियन के महामंत्री बाबूलाल राजभर ने कहा कि संगठन की एकजुटता से मजदूरों की आवाज अब रेल मंत्रालय और श्रम मंत्रालय तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा और आने वाली हर चुनौती का सामना किया जाएगा।

अध्यक्षता कर रहे सर्वदेव भगत ने कहा कि 18–20 वर्षों से ठेका प्रथा में कार्यरत मजदूरों की मेहनत अब रंग ला रही है और जल्द ही सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। उन्होंने केंद्र सरकार से मजदूरों की मांगों पर शीघ्र आदेश जारी करने की अपील की।

बैठक में रामबदन, विकास कुमार वर्मा, लक्ष्मी यादव, जयप्रकाश यादव, रामप्रीत, अजय, शेरू यादव, शैलेंद्र यादव, सुरजीत यादव, सूरज सहित अनेक मजदूर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सर्वदेव भगत तथा संचालन अजय कुमार ने किया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें