Search
Close this search box.

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने किया सम्मानित

बलिया। में पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा देने वाले चार कर्मचारियों को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर रविवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस लाइन बलिया के सभागार कक्ष में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र तथा उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार पाठक, मुख्य आरक्षी चालक वीरेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी चालक प्रभु नारायण यादव तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेन्द्र मिश्र शामिल रहे। इन सभी ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ पुलिस विभाग की सेवा करते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। विभाग को ऐसे कर्मठ एवं समर्पित कर्मचारियों के योगदान पर गर्व है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान, पीआरओ निरीक्षक चन्द्रभाष्कर द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक राम वेलास सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें