बलिया । जनपद के थाना नगरा पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न थानाक्षेत्रों से चोरी हुई कुल 5 दोपहिया वाहनों, उनके चेसिस तथा अन्य कल-पुर्जों को बरामद करते हुए वाहन चोर गिरोह के 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिलों को काटने और खोलने में इस्तेमाल होने वाले कटर सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से कई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण हुआ है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिलों को खोलकर उनके पुर्जे अलग-अलग बेचने का काम करते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
बरामद वाहनों की पहचान और संबंधित मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।









