Search
Close this search box.

बनारस रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट एंड गाइड का निःशुल्क जल सेवा शिविर, यात्रियों को मिली गर्मी से राहत

वाराणसी । 31 मई 2026 भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बनारस रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ वाराणसी के गाइड विंग द्वारा निःशुल्क ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एवं वैगन) अनुभव पाठक के नेतृत्व में चलाए जा रहे ग्रीष्मकालीन जल सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ।

शिविर में कुल 13 गाइड एवं रेंजरों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया। भीषण गर्मी और तेज तापमान के बीच इस सेवा कार्य को यात्रियों ने सराहा तथा इसे मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती नाहिद फातिमा एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती आशा शर्मा ने किया। वहीं शिविर का सफल संचालन सुश्री अर्पिता साहा (हिमालया वुड बैज फ्लॉक लीडर) तथा सुश्री काजल राय (एडवांस्ड रेंजर लीडर) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

रेल प्रशासन एवं भारत स्काउट एंड गाइड के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह जनसेवा अभियान यात्रियों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सेवा और मानवीय सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें