रेणुकूट (सोनभद्र)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन द्वारा स्थानीय होटल पद्मिनी में रविवार सायंकाल 6 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “पत्रकारिता तब और अब” रहा, जिसमें पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत रेनुकूट की अध्यक्ष ममता सिंह उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ठ अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चांद प्रकाश जैन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज की जनसम्पर्क अधिकारी चांदनी, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह, पत्रकार विवेक पाण्डे, पत्रकार अखिलेश जायसवाल रहे।

अपने सम्बोधन में अध्यक्ष ममता सिंह ने अपने सम्बोधन में पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है और समाज को सही दिशा देने मे इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने ने कहा कि पहले पत्रकारिता मिशन के रूप में की जाती थी जहां जनहित सर्वोपरि होता था।

आज तकनीक और सोशल मीडिया पर के दौर में खबरो के प्रसारण की गति तो बढ़ी है लेकिन पत्रकारो के सामने सत्यता और विश्वसनीयता बनाये रखने की बड़ी चुनौती भी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता चांद प्रकाश जैन ने कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता ही समाज में जागरूकता और विश्वास कायम रख सकती है कुछ तथाकथित मोबाइल एवं सोशल मीडिया के के लोग फर्जी पत्रकारिता का चोला पहनकर सम्मानित लोगो को बदनाम करने व ब्लेक मेलिंग करने का असफल प्रयास करते है उससे अन्य निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले अच्छे पत्रकारो की साख गिरती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठनो को चाहिए कि ऐसे पत्रकारों को चिन्हित करके उनका बहिष्कार करना चाहिए जिससे पत्रकारो की साख गिरने से बच सके. प्रोग्राम का सफल संचालन करते हैं हुए पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार शेख जलालुदीन ने कहा कि पत्रकारिता का स्वरूप समय के साथ बदलता रहा है लेकिन इसके मूल मूल्य आज भी वही है उन्होंने ने कहा कि पहले सीमित संसाधनो के बावजूद पत्रकार जनसमस्याओ को प्रमुखता से उठाया करते थे जब कि आज भी डिजिटल माध्यमों ने पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है उन्होंने ने पत्रकारो से अपील किया कि पत्रकार निष्पक्षता सत्यता और सामाजिक सरोकार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे, तथा पत्रकारो की गरिमा बनायें रखे. संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गनेश सैनी ने कहा कि शेख साहब के ज्येष्ठ पुत्र प्रोफेसर शेख गुलमुहम्मद ने पत्रकारिता दिवस में कड़ी मेहनत करके इस पत्रकारिता दिवस में चार चांद लगाने का कार्य किया है।

शेख गुलमुहम्मद को मंचासीन अतिथियों ने शेख गुलमुहम्मद को सम्मानित किया जिससे संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों ने ताली बजाकर शेख गुलमुहम्मद स्वागत किया. विशिष्ठ अतिथी दीपक सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के पुराने दौर और बर्तमान डिजिटल युग की पत्रकारिता की तुलना मीडिया की भूमिका फेक न्यूज की चुनौती सोशल मीडिया के प्रभाव तथा पत्रकारो की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की. विशिष्ठ अतिथि अखिलेश जायसवाल ने कहा कि बदलते समय के साथ पत्रकारिता के तौर – तरीके भले ही बदल गये हो लेकिन समाज और लोकतन्त्र के प्रति जागरूक उनकी जबाव देही है पहले जैसे ही बनी हुई है . विशिष्ठ अतिथि विवेक पाण्डे ने भी पत्रकारो को निष्पक्ष पत्रकारिता करने व एकजुट रहने की सलाह दी।

पत्रकारिता दिवस की अध्यक्षता करते हुए कृष्णा उपाध्याय ने कहा कि तकनीकी विकास और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां और अवसर दोनो मौजूद हैं उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शेख जलालुद्दीन ने अपने पुत्र के साथ इस प्रोग्राम को सकुशल हर्षोल्लास के साथ सफल बनाने में जो अहम् भूमिका निभाई है मै उन्हें इस मंच से संगठन के सभी पत्रकारो की ओर से बधाई देता हूं। इस पत्रकारिता दिवस समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, उसकी गौरवशाली परंपरा तथा वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर अपने विचार व्यक्त किया.कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया तथा पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंचासीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियो को अंगवस्त व स्मृति चिन्ह भेंटकर माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया. वक्ताओ ने पूर्व एमएलसी श्याम सिंह के द्वारा पत्रकारों के सहयोग के योगदान की काफी सराहना मंचो से की गयी।

अंत में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लाए के साथ संपन्न हुआ।








