Search
Close this search box.

चितईपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 978 ग्राम गांजा व ₹10 हजार नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी । कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितईपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 978 ग्राम अवैध गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त ₹10,020 नकद बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को चौकी प्रभारी सुंदरपुर उपनिरीक्षक आदित्य कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अजीत कुमार गुप्ता (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहा चावर खुर्द का निवासी है और वर्तमान में मल्हान बस्ती, चितईपुर में रह रहा था।

तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना चितईपुर में मुकदमा संख्या 0130/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है या अकेले ही इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था।

Leave a Comment

और पढ़ें