रोहनिया । केसरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार शाम आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी वाराणसी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर उपस्थित रहे।
समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मेयर अशोक तिवारी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, डॉ. आजाद सिंह गौतम, राम प्रकाश दुबे, देवेंद्र सिंह, विधायक अवधेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह तथा पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने राम सकल पटेल को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में अनिल राजभर और हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम और संगठन सर्वोपरि के सिद्धांत पर कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जाति और धर्म से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर सभी कार्यकर्ता जुट जाएं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. जेपी दुबे एवं प्रवीण सिंह गौतम ने किया। समारोह में अखंड प्रताप सिंह, संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर, केशव यादव, संदीप सिंह मिंटू, राजू प्रजापति, अजय विश्वकर्मा, विनोद रस्तोगी, अरविंद मिश्रा, अरविंद पटेल, अश्वनी पांडेय, जगदीश जायसवाल, कुंवर सिद्धार्थ मौर्य, उषा राज, मनीष कालरा, रमेश सत्या, पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, अनिल कनौजिया, जयप्रकाश गुप्ता, श्याम सुंदर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









