Search
Close this search box.

चिलचिलाती गर्मी में पक्षियों के लिए नगर निगम बना सहारा, 4 हजार घोंसले और जलपात्र वितरित

वाराणसी । जनपद में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच वाराणसी नगर निगम ने पक्षियों के संरक्षण और शहरी जैव विविधता को बचाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। निगम द्वारा “प्रकृति पोषण अभियान” के तहत शहर के पार्कों, सरकारी परिसरों तथा गली-मोहल्लों में 4,000 घोंसले और जलपात्र वितरित किए गए हैं। इनका उद्देश्य गर्मी से जूझ रहे पक्षियों को सुरक्षित आश्रय और पानी उपलब्ध कराना है।

नगर निगम का मानना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और कंक्रीट के विस्तार के कारण पक्षियों के प्राकृतिक आवास लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में यह पहल उनके जीवन संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि जिस प्रकार राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की जाती है, उसी तरह बेजुबान जीव-जंतुओं के लिए भी पानी और आश्रय सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल तत्काल राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में पर्यावरण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास भी है। नगर निगम की इस पहल से काशी एक हरित, संवेदनशील और सह-अस्तित्व की भावना वाले शहर के रूप में नई पहचान बना रही

Leave a Comment

और पढ़ें