Search
Close this search box.

सीए रश्मि केसरवानी आईसीएआई की राष्ट्रीय समिति में आमंत्रित सदस्य नामित, वाराणसी का बढ़ाया गौरव

वाराणसी । की वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए रश्मि केसरवानी को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति (Women & Young Members Excellence Committee) में परिषद वर्ष 2026-27 के लिए आमंत्रित सदस्य (Invitee) के रूप में नामित किया गया है। यह महत्वपूर्ण नामांकन ICAI के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी द्वारा किया गया है। इस नियुक्ति को वाराणसी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

संस्थान ने विश्वास जताया है कि सीए रश्मि केसरवानी का व्यापक अनुभव, पेशेवर दक्षता और नेतृत्व क्षमता समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समिति का मुख्य उद्देश्य महिला एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रोत्साहित करना, उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा पेशे में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर सीए रश्मि केसरवानी ने ICAI नेतृत्व और केंद्रीय परिषद सदस्य सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह समिति के माध्यम से महिला एवं युवा सदस्यों के सशक्तिकरण, पेशेवर विकास और संस्थान की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय योगदान देंगी।

उनकी इस उपलब्धि पर चार्टर्ड अकाउंटेंसी जगत से जुड़े लोगों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें