मुम्बई । से फिल्म जगत के लिए दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और पूर्व सीबीएफसी अध्यक्ष Pahlaj Nihalani का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था
पहलाज निहलानी ने हिंदी सिनेमा को इल्जाम, आग ही आग, शोला और शबनम, आंखें जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं और अपने चार दशक लंबे करियर में करीब 22 फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने अभिनेता गोविंदा और चंकी पांडे के करियर को नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फिल्म निर्माण के साथ-साथ वे 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से बॉलीवुड और फिल्म जगत में शोक की लहर है।






