Search
Close this search box.

यूपी में डीएसपी-एसीपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 200 से अधिक अधिकारियों के तबादले

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएसपी, एसीपी, मंडलाधिकारी तथा पीएसी अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में 200 से अधिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में वाराणसी कमिश्नरेट से जुड़े कई अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात एसीपी संजीव कुमार शर्मा का स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक के रूप में संभल जनपद किया गया है। वहीं एसीपी अमित कुमार को पीटीसी मुरादाबाद में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। एसीपी विदुष सक्सेना को शाहजहांपुर जनपद का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा एसीपी प्रतीक कुमार को अयोध्या, एसीपी वरुण मिश्रा को चंदौली तथा एसीपी मयंक मिश्र को कन्नौज जनपद में नई तैनाती दी गई है। सरकार के इस व्यापक तबादला अभियान को पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें