Search
Close this search box.

सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी । जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर काशी जोन पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फातमान रोड से कमलानगर मार्केट की ओर दो व्यक्ति बोरे में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनिल सिंह (55 वर्ष) निवासी सिंधौरा तथा प्रभुनारायण सिंह (47 वर्ष) निवासी चोलापुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक बोरा बरामद हुआ, जिसमें “विंडीज लाइम देशी शराब (मसाला)” के पाउच पाए गए।

इस संबंध में थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0233/2026 एवं 0234/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें