बलिया । समाजवादी पार्टी बलिया की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला महासचिव बीरबल राम के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान मतदाता सूची में कुछ बीएलओ द्वारा गंभीर गड़बड़ियां की गई हैं। कई मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए हैं। इस संबंध में तहसील मुख्यालयों पर उपजिलाधिकारियों को पत्र देकर आवश्यक सुधार कराने की मांग की गई है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मतदाता सूची में सुधार नहीं किया गया तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादियों को कमजोर करने के लिए विभिन्न साजिशें रच रही है, लेकिन कार्यकर्ता इसका लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे।
बैठक की अध्यक्षता मदन राय ने की तथा संचालन जिला महासचिव बीरबल राम ने किया। इस अवसर पर व्यास जी गोंड़, विश्राम यादव, यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, रविंद्र नाथ, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर पासवान, नीरज सिंह गुड्डू, जमाल, प्रमोद, सुभाष चौहान, बबलू अंसारी, राजेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








