Search
Close this search box.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में भीम आर्मी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 25 दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन के समर्थन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय सागर के नेतृत्व में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से विनय सागर ने कहा कि लंबे समय से आंदोलनरत छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि ज्ञापन को शासन स्तर तक पहुंचाकर छात्रों की मांगों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाए।इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले छात्रों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें